रामपुर

Rampur News: एडीएम ने तहसील का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Connect News 24

रामपुर। एडीएम वित्त हेम सिंह के निरीक्षण में कर्मचारियों की सुस्त काम की पोल खुल गई। कार्यों में सुस्ती पाए जाने पर एडीएम ने वसूली को लेकर अमीनो पर नाराजगी जाहिर की। जबकि आरके को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।बृहस्पतिवार को रामपुर एडीएम हेम सिंह ने शाहबाद तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त तहसीलदार कोर्ट पहुंचे। इस दौरान कोर्ट के महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। छोटी-मोटी कमियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद कोर्ट में पुराने प्रकरणों के मुकदमों की दैनिक सुनवाई के निर्देश दिए गए। एडीएम ने कहा कि सरकार की मंशा अनुसार तहसीलदार मुकदमों की दैनिक सुनवाई करें। इस सुनवाई में कतई विलंब नहीं होना चाहिए। इसके बाद एडीएम आरके कार्यालय पहुंचे। यहां संबंधित अभिलेखों को देखा गया। आरके कार्यालय में भी कुछ अभिलेखों के रखरखाव में कमियां पाई जाने पर सुधार के निर्देश दिए। इसी दौरान एडीएम खतौनी के कार्यालय में पहुंचे। खतौनी कार्यालय में अभिलेखों को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान न्यायालय के आदेशों को अमल दरामद खतौनी करने में विलंब पाया गया। परवाना अमल दरामद विलंब होने पर एडीएम वित्त हेम सिंह ने नाराजगी जताई। आदेशों के बाद अमल दरामद में विलंब पाए जाने पर आरके को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद अमीन संग्रह पहुंचे। अमीन संग्रह के अभिलेखों को देखा गया। अभिलेखों को देखकर एडीएम संतुष्ट दिखाई नहीं दिए। वसूली की स्थिति देखकर संबंधित अमीनो को फटकार लगाई। कहा कि वसूली में ढिलाई होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार सोनी, एडीएम स्टेनो परवेज, संजीव कंबोज, हनीफ खान, नीरज आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button