Rampur News: पुलिस की चेकिंग देेखकर अपहृत युवक को छोड़कर भागे आरोपी, दो को दबोचा
रामपुर। उत्तराखंड के बाजपुर से बृहस्पतिवार देर शाम अपहृत हुए युवक को मसवासी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसी रात बाजपुर रोड से बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा अन्य साथी फरार हो गए हैं। अन्य साथियों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस उनसे पूछताछ में लगी हुई है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी शिव शंकर सैनी बृहस्पतिवार की देर शाम मुख्य बाजार ने स्थित चाट के ठेले पर गोल गप्पे खा रहा था। इसी दौरान वहां एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से कुछ युवक उतरे, जिनके हाथों में डंडे थे। उन्होंने शिव शंकर के साथ मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद बाजपुर के नामित सभासद एवं क्रय-विक्रय समिति बाजपुर के डायरेक्टर विमल शर्मा ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ बाजपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
घटना के बाद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए, जिसके चलते उत्तराखंड की रामपुर सीमा पर वाहनों की तलाशी शुरु करदी गई। जबकि इसके लिए स्वार कोतवाली की मसवासी चौकी पुलिस को भी सूचना देकर सहायता मांगी गई। चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा मय पुलिस बल के मुरादाबाद चौराहे पर चेकिंग अभियान में लग गए। लगभग रात्रि 11 बजे बाजपुर की ओर से आ रही गाड़ी को रोक तो वहीं नंबर निकला। जिस पर उसमें सवार कुछ युवक भाग खड़े हुए, लेकिन दो लोगों को पकड़ लिया गया। जबकि अपहृत युवक को भी बरामद कर लिया। मसवासी चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है।