रामपुर

Rampur News: मनरेगा का भुगतान न होने पर प्रधानों ने जताया रोष

Connect News 24

रामपुर। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के लिए प्रयोग में लाई गई निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं होने से नाराज प्रधानों ने बैठक का आयोजन कर रोष प्रकट किया। इस दौरान आक्रोशित प्रधानों ने भुगतान की समस्या के चलते ग्रामीण विकास के तमाम कार्य प्रभावित होने पर भुगतान के मामले में सरकार की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई।शुक्रवार दोपहर में बिलासपुर के ब्लाक कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रेशु भारती की अध्यक्षता में एक बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा योजना के तहत विकासखंड से जुड़े विभिन्न ग्राम पंचायतों में पिछले एक वर्ष में कराए गए विकास कार्य के लिए प्रयोग में लाई गई निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के कार्यों के लिए निर्माण सामग्री उधार ली गई है। पंचायतों में निर्माण कार्य को हुए साल भर से ज्यादा का समय गुजर गया। इसके बावजूद मनरेगा का बजट आवंटित नहीं किया। इसकी वजह से दुकानदार जहां तगादा कर रहे हैं, वहीं पंचायतों में ग्रामीण विकास के अन्य प्रस्तावित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछला भुगतान नहीं होने से वेंडर पंचायतों को आगे के निर्माण कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं करा रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को भी सुना तथा उनका निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया। बैठक में ग्राम प्रधान गुड्डी बेगम, मनजीत सिंह, सिफते हसन, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्म्द नदीम, सलीम जहां, मनजीत सिंह, अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button