रामपुर

Rampur News: डंपरों के बीच में फंसी कार क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST

स्वार (रामपुर)। रामपुर-बाजपुर राजमार्ग स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर आमने-सामने आ रहे डंपरों के बीच फंस कर कार स्वार एक परिवार के तीन लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन इस दौरान साइड से गुजर रहा बाइक को डंपर ने कुचल डाला जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारण करीब आधा घंटे आवागमन प्रभावित होकर रह गया।

मंगलवार की देर शाम लगभग नौ बजे यह हादसा कोतवाली चौराहे के नजदीक हुआ। रामपुर और बाजपुर दिशाओं से आ रहे तेज रफ्तार खनन से लदे डंपर इस तरह आमने-सामने आ गए कि इनके बीच रामपुर के मोहल्ला बीपी काॅलोनी सिविल लाइंस निवासी अमृत पाल की कार दोनों वाहनों के बीच मे फंस गई। संयोग से वह और उनकी पत्नी एवं माता सुरक्षित रहे, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह परिवार उत्तराखंड के रामनगर से वापस रामपुर लौट रहा था। इसी दौरान डंपर ने उधर से गुजर रहे बाइक सवार नसीम पुत्र मेहबूब को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को किसी तरह लहूलुहान अवस्था मे डंपर के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके कारण लगभग आधा घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। पुलिस ने वाहनों को साइड कराने के बाद आवागमन सुचारू कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button