रामपुर

Rampur News: दो भाइयों पर 70 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 07 Aug 2023 01:53 AM IST

रामपुर। मुरादाबाद के दाे भाइयों के खिलाफ 70 लाख की धोखाधड़ी के आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धोखाधड़ी का यह मामला शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। टांडा थाना क्षेत्र के राहुपुरा गांव निवासी आदिल ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है,जिसमें उसने कहा कि वह जिगर कालोनी मुरादाबाद के रफीक अहमद के घनिष्ठ संबंधी हैं। इन संबंधों के चलते अप्रैल 2022 में रफीक ने उनसे बताया कि मैंने 10.5 बीघा जमीन प्लाटिंग के लिए खरीदी है। इसका सौदा 5.89 करोड़ में हुआ है। इस जमीन को लेने के लिए मुझे 70 लाख रुपये की जरूरत है। यह रकम देने पर उसने 12.5 फीसद का साझेदार बनाने और जमीन की देखभाल के लिए प्रतिदिन 800 रुपये देने का लालच दिया। वह उसके झांसे में आ गए। उन्होंने 70 लाख रुपये की व्यवस्था कर उसे दे दी। 18 माह बीतने पर भी उन्हें कुछ नहीं मिला तो आरोपी से शिकायत की। इससे वह रंजिश मानने लगा। 23 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे उन्हें यूनिवर्सिटी के पास ओवरब्रिज से रामपुर आते समय बेनजीर के पास रास्ते में घेर लिया। अपने भाई शफीक अहमद और एक अन्य की मदद से हत्या के लिए उनका अपहरण करने का प्रयास किया। उनकी जेब में रखे 13 हजार रुपये लूट लिए और 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button