Rampur News: ठंड की मार… लहसुन का भाव 200 के पार
रामपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही लहसुन का भाव भी बढ़ रहा है। बीते 15 दिन में लहसुन के दाम 50 रुपये बढ़ गए है। इस समय शहर में फुटकर में लहसुन 240 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं प्याज का भाव भी 15 दिन में 20 रुपये बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। हालांकि, आलू और मटर की कीमत में कमी आई है। सर्दियों के मौसम में लहसुन के सेवन से सर्दी, जुकाम, अस्थमा, निमोनिया आदि बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। इसी के चलते लहसुन की कीमत बढ़ रही है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में आलू का भाव पांच से 10 रुपये कम हुआ है। आलू इस समय 15 रुपये प्रति किलो फुटकर में बिक रहा है। वहीं मटर की कीमत भी 10 रुपये घटी है। फुटकर में मटकर का 30 रुपये प्रति किलो है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों अधिकतर सब्जियां जिले की हैं, इसलिए कीमत घटी है। लहसुन और प्याज अब भी बाहर से आ रहा है।
सब्जियों के भाव पर एक नजर
सब्जी फुटकर भाव मंडी रेट
आलू 15-20 10
टमाटर 30-40 20
मटर 30-35 25
बैंगन 20-30 20
गाजर 40 30
लहसुन 240 180-200
नोट : दाम प्रति किलो के हैं।
होटलों में लहसुन-प्याज का उपयोग हुआ कम
लहसुन और प्याज के दाम बढ़ने से होटलों और रेस्टोरेंट में दोनों चीजों का उपयोग कम हो गया। जहां खाने में लहसुन का प्रयोग कम हो रहा है तो वहीं सलाद में प्याज की मात्रा कम कर दी गई है। होटल-रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि प्याज की जगह मूली की मात्रा बढ़ा दी गई है।


