रामपुर

Rampur News: गन्ने भरा ट्रक ट्रांसफार्मर पर पलटा, कई गांवों की बिजली गुल

Connect News 24

रामपुर। दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायनपुर को गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रक शनिवार की रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रांसफार्मर पर पलट गया। इससे ट्रांसफार्मर के साथ ही हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

शनिवार की रात करीब 11 बजे अमरोहा के सलारपुर क्रय केंद्र से एक ट्रक गन्ना लेकर क्षेत्र की त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायनपुर को जा रहा था। टांडा-बाजपुर मार्ग पर सरकथल तिराहे के पास अचानक सामने से आ रहे वाहनों की लाइट से चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं रख सका। ट्रक का पहिया सड़क से उतर गया और ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर ट्रांसफार्मर भी नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया और हाईटेंशन लाइन के कई खंभों के तार टूट गए।

हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से सरकथल समेत महमूदपुर, पीपली नायक, खानपुर गर्वी, चक खरदिया आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हादसे में ट्रक चालक गुलफाम निवासी ग्राम महेसरा जिला अमरोहा मामूली रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह टांडा ग्रामीण अवर अभियंता विकास संतोषी ने बिजलीकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। हालांकि, रविवार रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button