रामपुर

Rampur News: प्रधान डाकघर में पहुंची 16 हजार तिरंगों की खेप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Thu, 10 Aug 2023 01:50 AM IST

रामपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर को 16 हजार तिरंगों की पहले खेप मिल गई है। इनकी काउंटर से बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही डाकिया अब घर-घर डाक बांटने के साथ ही तिरंगों की बिक्री भी करेंगे। एक तिरंगे का मूल्य 25 रुपये है।

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तिरंगा की आपूर्ति की जिम्मेदारी डाकघर को भी दी गई है। लखनऊ से 16 हजार तिरंगा प्रधान डाकघर भेजे गए हैं। ताकि सभी के घरों पर यह पहुंच सकें और 15 अगस्त को फहराए जा सके। प्रधान डाकघर से काउंटर से 25 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से बिक्री की जा रही है। सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों की ओर से भी तिरंगे खरीदे जाने हैं। डाक वितरण में लगे डाकियों को भी यह जिम्मेदारी दे दी गई है कि वे डाक बांटने के साथ ही लोगाें को नगद भुगतान पर तिरंगे की बिक्री करें। प्रधान डाकघर के अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 16 हजार तिरंगे मिल चुके हैं। इनको जिले के सभी डाकघरों व उप डाकघरों में भेजा जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button