रामपुर

Rampur News: बारिश के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण

Connect News 24

रामपुर। मिलक रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का काम अब कुछ दिन के लिए टल गया है। बारिश के बाद पुल निर्माण का काम शुरू हो सकेगा। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से घंटों का सफर चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा। इससे पहले लोगों को रेलवे फाटक बंद होने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ता था। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर आए थे। तब विधायक राजबाला ने ओवरब्रिज के निर्माण का मुद्दा रखा था। जिस पर मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की की घोषणा की थी। जिसके बाद सीएम इसका सर्वे कराने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि अभी जमीनों के अधिग्रहण का सर्वेे चल रहा है। जिसको लेकर अभी निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के बाद जमीन अधिग्रहण किया। वहीं बारिश के चलते भी अभी रुकावट आ रही है।

मौजूदा समय में मिलक रेलवे स्टेशन के यार्ड में गेट संख्या 385 होने के कारण प्रतिदिन मालगाड़ी यार्ड में आकर खड़ी हो जाती है। कभी-कभी तो 24 से 72 घंटे तक खड़ी रहती है। ऐसे में बच्चों का स्कूल जाना, बीमारों का अस्पताल ले जाना बंद हो जाता है। कई बार छात्र गाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे जान को खतरा बना रहता है। पटवाई, शाहबाद और बिलारी को जाने वाला एक मात्र मार्ग है। यह मार्ग 85 गांवों को तहसील से जोड़ता है। इस मार्ग पर तमाम दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सेतु निगम के सब वित्तीय प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में इस पर बैठक नहीं हो पाई। आगामी बैठक में चर्चा करने के बाद पैसा आने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button