Rampur News: महिला डांसरों को बरात में बुलाना पड़ा भारी, दूल्हा समेत चार पर रिपोर्ट
शाहबाद। एक दिन पहले जयतोली गांव में बरात चढ़त के दौरान सार्वजनिक रूप से महिला डासंरों को बुुलाना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डांसरों और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को कोतवाली ले आई। जहां शुक्रवार रात में ही उसको छोड़ दिया गया। जबकि सार्वजनिक रूप से नृत्य कराने के मामले में दूल्हा समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
शुक्रवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के जयतोली गांव में भूरा की बारात नजदीक के गांव मझरा जा रही थी। बरात चढ़ना शुक्रवार दोपहर को शुरू हो गई। बरात चढ़त के दौरान दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने महिला डांसरों को जनपद बरेली से बुला लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर तख्त डालकर महिला डांसर डांस कर रही थी। बरात चढ़त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर महिला डांसरों से डांस कराने का वीडियो पुलिस को भेजकर मामले की शिकायत कर दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर बरात में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस महिला डांसरों को और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को कोतवाली ले आई। महिला डांसरों को तो पुलिस ने नसीहत देकर शुक्रवार रात में ही छोड़ दिया था। इस प्रकरण में ग्राम चौकीदार ने तहरीर दी है। जिसमे प्रदेश में धारा 144 लगने का भी जिक्र किया गया है। चौकीदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भूरा, उसके भाई और पिता समेत चार के खिलाफ धारा आईपीसी की 188, 269 और 171-जी में मामला दर्ज किया है।