रामपुर

Rampur News: पूर्व मंत्री नबाव काजिम ने उठाया मुरादाबाद हवाई अड्डे का मुद्दा

Connect News 24

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मुरादाबाद हवाई अड्डे से उड़ाने शुरू न होने का मुद्दा विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष संजीव कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल और संयुक्त सचिव असंगबा चूबा के सामने उठाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विंग्स इंडिया मुहिम की सफलता के लिए मुरादाबाद से आम आदमी का हवाई जहाज से सफर जरूरी है। आम आदमी की उड़ान की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवेद मियां शामिल हुए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से इस भव्य आयोजन में विंग्स इंडिया 2024 के सफलता को लेकर चर्चा हुई। यह आयोजन 18 से 21 जनवरी 2024 तक बेगमपेट हवाई अड्डे, हैदराबाद में होगा। उड़ाने शुरू न होने की बात को केंद्रीय मंत्री और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने गंभीरतापूर्वक सुना और मुरादाबाद हवाई अड्डे का निरीक्षण करने की बात कही है। कार्यक्रम में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरॉन मैक्के, ब्रिटिश हाईकमीशन के एविएशन सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर भावना गेंदा, फ्रांसीसी दूतावास के एविएशन काउंसलर हेर्वे मिल्लेक्वांट, एयर कार्गो फोरम इंडिया के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, आईएटीए के कंट्री डायरेक्टर अमिताभ खोसला, साउथ एशिया के सिविल एविएशन स्पेशलिस्ट देविंद्र एम अरोरा, यूएस इंडिया एविएशन कॉरपोरेशन प्रोग्राम के निदेशक संदीप बहल भी मौजूद रहे।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button