रामपुर

Rampur News: ॉ पूर्व विधायक की कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Connect News 24

मिलक । भाजपा के पूर्व विधायक की कार में तोड़फोड़ करने चार आरोपियों का पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंगलवार दोपहर तीन बजे बेहटा निवासी ओमकार ई-रिक्शा में शादी का सामान लेकर अपने गांव जा रहा था। नवदिया चौराहे पर उसका ई रिक्शा के सामने स्कूटी खड़ा करने को लेकर युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसका रिश्ते का साला धनेली उत्तरी निवासी देवराज गंगवार पूर्व विधायक की स्कार्पियो कार लेकर वहां पहुंचा। पूर्व विधायक के ड्राइवर ने बीच-बचाव का प्रयास किया

। मारपीट कर रहे युवकों ने पूर्व विधायक के ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के युवकों ने पूर्व विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर डाली। ओमकार ने आरोपी पांच युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था । बुधवार को पुलिस ने मोहल्ला नसीराबाद निवासी आसिफ उसका भाई आबिद, नसीराबाद निवासी यामीन और कैमरी थाना स्थित खानपुर जदीद निवासी गुड्डु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक आरोपी गुड्डू निवासी मोहल्ला नसीराबाद मिलक को पुलिस तलाश कर रही है ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button