रामपुर

Rampur News: जलते कूड़े के ढेर में गिरी बच्ची जिंदा जली

Connect News 24

रामपुर। घर के बाहर खेल रही जेबा (7) जलते कूड़े के ढेर में गिर गई। साथ खेल रहे बच्चों के चिल्लाने पर जब तक परिजन पहुंचे और उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दफन कर दिया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में किसान मकबूल की सात साल की बेटी जेबा मंगलवार शाम को घर के बाहर कूड़े के ढेर के पास मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक कूड़े ढेर में आग लग गई। खेलते हुए जेबा अचानक जलते कूड़े के ढेर में गिर गई। साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। इस बीच आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक जेबा को बाहर निकाला तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।

परिजन उसे पास में ही निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गईं। जेबा गांव के ही मदरसे में पढ़ती थी। मकबूल के तीन बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस को सूचना दिए बिना बच्ची को दफन कर दिया गया।

जलती बीड़ी से आग लगने की आशंका

पजिरनों ने आशंका जताई कि कूड़े के ढेर में वहां से गुजरते हुए किसी ने जलती बीड़ी डाल दी। इससे आग लग गई। कूड़ा काफी ज्यादा था इसलिए भयंकर आग लग गई और बच्ची की की जलकर मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button