Rampur News: 15 दिनों में रोडवेज बस की टक्कर में शाहबाद क्षेत्र में हुई छह की मौत
रामपुर। 15 दिनों के भीतर रोडवेज चालकों ने अपनी तेज रफ्तार के कारण बालिका समेत छह लोगों की जान ले ली। रोडवेज बस चालकों के खिलाफ सख्ती न की गई तो हादसों पर लगान नहीं लग सकेगी। 15 दिन पहले बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरगांय निवासी बलवीर अपनी पत्नी कुसुम (30) छोटे भाई राकेश की पत्नी किरन (29) राकेश के बेटे विजय और बॉबी सभी बाइक पर सवार होकर जनपद मुरादाबाद जा रहे थे। बरेली से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से किरन और कुसुम की मौत हो गई थी। अन्य लोग घायल हो गए थे।
इसके बाद 19 अगस्त को शाहबाद के मोहल्ला मंगोली निवासी राजेन्द्र की बेटी रागिनी उर्फ नेहा (7) शाहबाद के एक निजी विद्यालय में कक्षा यूकेजी की छात्रा थी। छात्रा चौराहे से सामान खरीदकर घर वापस लौट रही थी। दिल्ली से हल्द्वानी डिपो जा रही रोडवेज बस ने छात्रा को कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही जान चली गई थी। अब शुक्रवार को बिसौली तालाब गांव के पस रायपुर निवासी सगे भाइयों जागन सिंह, विजेंद्र सिंह और इनके रिश्ते के चाचा सूरज को रोडवेज बस ने रौंद दिया। तीनों की मौत हो गई। रोडवेज चालकों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।