रामपुर

Rampur News: लाखों फूंक डाले, फिर भी शौचालयों पर बदहाली के ताले ताले

Connect News 24

रामपुर। शहर में रोडवेज और रेलवे स्टेशन समेत कई सावर्जनिक स्थानों पर बने शौचालय बदहाली के चलते उपयोग के लायक नहीं है। कहीं सीट टूटी है तो कहीं दरवाजे नहीं है। कहीं पर टंकी ही गायब हो चुकी है। इन शौचालयों पर लिखे स्वच्छता के स्लोगन सिर्फ दिखावा हैं। शौचालयों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उपेक्षा के चलते ये लोगों के काम नहीं आ रहे हैंं।शहर में बरेली गेट स्थित एक साथ चार सीटों के साथ शौचालय बनाए गए थे। इन शौचालयों के चारों ओर घास उगी है। अंदर गंदगी की भरमार है। शौचालय से पानी की टंकी गायब हो चुकी है। ज्वालानगर में रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय ऐसा भी है जहां पर चैनल खुला हुआ है, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही किसी पुरानी इमारत से कम नहीं लगता। यहां पर जगह-जगह से दीवार टूट-फूट गयी है।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस के पास बने शौचालय का हाल भी काफी खराब है। यहां पर एक साथ लाइन से लगे मूत्रालय में गंदगी पड़ी हुई है। वहीं लोग प्राइवेट टायलेट में जाने पर विवश हो रहे हैं। जच्चा-बच्चा केंद्र के पास बने शौचालय का हाल भी काफी खराब हो चुका है। यहां पर बने शौचालय में कई जगह पर टंकी ही नहीं है, जिस वजह से यह काम नहीं करते। नगर पालिका में पुराने शौचालयों की व्यवस्था काफी खराब है, लेकिन पालिका नए शौचालय बनाने की कवायद में लगी हुई है।

पिंक शौचालय एक भी नहीं

रामपुर शहर में विशेष तौर पर महिलाओं के लिए अभी तक कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। शहर में कहीं भी पिंक शौचालय नहीं हैं।

वर्जन :

पुराने शौचालयों को अधिकारियों से बात करके ठीक कराया जाएगा। नए शौचालयों की प्रगति भी देखी जाएगी। पिंक शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा।

-सना खानम, चेयरमैन, नगर पालिका


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button