रामपुर

Rampur News: दुष्कर्म कर हत्या के मामले में दो को उम्रकैद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 08 Dec 2023 01:13 AM IST

रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में नौ साल पहले छह साल के बालक के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने और लाश को गायब कर देने के मामले में दो लोगों को उम्रकैद व पचास-पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

यह मामला केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक ग्रामीण ने 27 मार्च 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था,जिसमें उसने कहा कि उसका छह साल का बेटा खेलते हुए गायब हो गया था। गेहूं के खेत में बाद उसकी लाश बरामद हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बालक के साथ दुष्कर्म करने की बात कही थी। पुुलिस ने विवेचना के बाद स्वार खुर्द निवासी लक्ष्मी प्रसाद और भोट थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी जीत सिंह उर्फ जीता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इस मुकदमे का फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित शर्मा ने वादी मुकदमा समेत कई गवाहों के बयान दर्ज कराए साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग रखी,जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि घटना का कोई स्वतंत्र साक्षी नहीं है। गवाहों के बयानों में काफी विरोधाभास है। लिहाजा आरोपियों को बरी कर दिया जाए। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जीत सिंह उर्फ जीता व लक्ष्मी प्रसाद को उम्रकैद व पचास-पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जुर्माना की संपूर्ण धनराशि मृतक बालक की मां को दी जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button