रामपुर

Rampur News: जिले के बैंकों में छह घंटे में जमा हुए दो करोड़ से ज्यादा के नोट

Connect News 24

रामपुर। दो हजार नोट को बदलने के लिए मंगलवार से बैंकों में प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोग कतारों में लगकर अपना पैसा जमा कराने में लगे हुए हैं। पहले दिन 238 बैंक शाखाओं में लोगों ने छह अपने रुपये जमा कराने के साथ बदलवाए । एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों में लोगों की भीड़ छाई रही। खास बात यह है कि बैंकों का कहना है कि पहले दिन खासी भीड़ आ गई है, जिसके चलते अब अतिरिक्त काउंटर और मशीन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

रामपुर शहर में तकरीबन 52 बैंक शाखाएं हैँ। यहां पर सुबह 10 बजे से ही कतारें लगना शुरू हो गई थी। हर कोई अपने नोट बदलवाने और जमा कराने के लिए आतुर दिखाई दिया। एसबीआई, बड़ौदा और कई निजी बैंकों में एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी इस पर लगा दी गई है। कर्मचारी यहां एक कतार में लोगों को लगाकर पैसा जमा करा रहे हैं। खास बात यह है कि बैंकों में अधिक भीड़ बढ़ जाने से सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। कई बैंकों में पुलिस कर्मी घूमते दिखाई दिए। सबसे अधिक एसबीआई की स्थानीय मुख्य शाखा में भीड़ रही है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक और फिर बड़ौदा बैंक में लोग नोट बदलवाते और जमा कराते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि 2000 के 10 नोट तक बदलने के लिए कोई भी फार्म या कागज की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। बैंकों में काफी आसानी से नोट बदलवाए जा सकते हैं। रामपुर में एसबीआई में 40 लाख रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब चार लाख, पंजाब नेशनल बैंक में करीब 10 लाख के साथ ही अन्य निजी बैंकों का मिलाकर करीब एक करोड़ से ऊपर नोट जमा और बदलवाए गए हैं। लीड बैंक अधिकारी अमित वाजपेयी का कहना है कि यदि भीड़ बढ़ी तो काउंटर भी बढ़वा दिए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button