रामपुर

Rampur News: हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजे शिवालय

Connect News 24

रामपुर। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया। गांव से लेकर शहर तक शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतारें नजर आईं। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को फूल, फल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा भी अर्पित किया। साथ ही परिवार व लोक कल्याण की कामना की।

प्राचीन शिव मंदिर भमरौआ, शिव मंदिर पंजाबनगर और कोसी मार्ग स्थित शिव मंदिर पर सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये भी ब्रजघाट, हरिद्वार आदि गंगाघाटों से कांवड़ लाकर मंदिरों में पहुंचे थे। सुबह तड़के ही मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मिष्ठान, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प आदि के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। देर शाम तक मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने का दौर चलता रहा।

हाईवे से लेकर शिवालय तक भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते रहे। पंजाबनगर और भमरौआ के शिव मंदिर के बाहर मेले भी लगे। जिनमें श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। बच्चों ने मेले में पकवानों का आनंद लिया। शहर में अजीतपुर स्थित शिव मंदिर, कृष्णा विहार स्थित शिव मंदिर, खारी कुआं स्थित शिव मंदिर, पुराना गंज स्थित माईं का थान मंदिर, हरिहर मंदिर, आवास विकास स्थित नर्मदेश्व मंदिर आदि पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button