रामपुर

Rampur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

रामपुर। एक किसान ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह सहित चार लोगों पर धान की फसल में जहरीली दवा का छिड़काव कर उसको नष्ट करने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर ओझा निवासी किसान मोतीलाल के अनुसार उसकी गांव गोकुल नगरी में तीन एकड़ भूमि है। जिस पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी समेत अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा था। सत्ता परिवर्तन होने के बाद उसने प्रशासन के सामने गुहार लगाई थी। प्रशासन ने भी उसकी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उसकी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया था। जिसकी वजह से सपा का पूर्व जिला अध्यक्ष रंजिश रखते हैं।

आरोप लगाया कि सात अगस्त की रात 9:30 बजे वह धान की फसल की रखवाली कर रहा था इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्क्ष ने नौकरों के साथ मिलकर खेत पर धान की फसल में जहरीली दवा का छिड़काव करवा दिया। विरोध किए जाने पर उसके सामने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी के साथ ही कोटा अलीनगर निवासी पलविंदर सिंह, डिबडिबा निवासी रमेश वाल्मीकि व एक अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button