रामपुर

Rampur News: पहलवानों के समर्थन में आए किसान संगठन, ब्रजभूषण शरण का पुतला फूंका

Connect News 24

रामपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए ब्रजभूषण शरण का पुतला दहन किया। इस दौरान रामपुर के अलावा उत्तराखंड के किसान इकट्ठे हुए। किसानों ने एक सुर में पहलवानों को न्याय देने और बृजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया था। लिहाजा, भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में जनपद और तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजेंद्र सिंह बिर्क के नेतृत्व में यूपी और उत्तराखंड के किसान प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए जहां पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस तैनात हो गई। इसके बाद किसान जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसानों के कलक्ट्रेट चले जाने के बाद पुलिस दफ्तर के सामने से हट गई। किसान दोबारा दफ्तर पहुंचे और हाइवे पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पुतला फूूूूंक दिया। अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस मौके पर जागीर सिह, बलजीत सिंह बिट्टू, मंजीत अटवाल, जुबैद आलम, राजपाल चौधरी, हाफिज अय्यूब, सतनाम सिंह मानटू , मोहम्मद शाहिद, जोगिंदर सिंह, बब्बू चीमा, लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, किसान यूनियन की ओर से भी पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा, शाकिर अली अल्वी, विनोद कुमार, राजू खान, मुशाहिद हुसैन, गुड्डू खान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button