Rampur News: टिक्की-चाट बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल
रामपुर। नवाब गेट के पास मुख्य डाकघर के बाहर चाट-पकौड़ी का ठेला लगाने वाला विक्रेता का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पेशाब करने के बाद एक हाथ से मोबाइल पर बात कर रहा है और दूसरे हाथ से लोगों को टिक्की-बताशे दे रहा है। सुबह वायरल हुई वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया।
दोपहर करीब 12 बजे के आसपास एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें डाकघर के पास चाट की दुकान करने वाला एक व्यक्ति प्रधान डाकघर की दीवार पर खुलेआम पेशाब कर रहा है और फिर बिना हाथ धोए टिक्की बताशे बेचने लगा। इस दौरान चाट भंडार स्वामी का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। बताते हैँ कि यहां पर आसपास सड़क पर महिलाएं, बच्चे सभी लोग गुजरते हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सहायक खाद्य आयुक्त सुशील शर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।