रामपुर

Rampur News: रक्षाबंधन पर मुश्किल होगा रोडवेज बसों में सफर

Connect News 24

रामपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज बसों का सफर आसान नहीं होगा। दरअसल, स्थानीय डिपो के बेड़े में अब इतनी बसें नहीं रह गई हैं जो यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुगमता तक पहुंचा सकें। रोडवेज डिपो में साल भर के अंदर 16 बसें घटी हैं। बदले में सिर्फ दो अनुबंधित बसें मिली हैं।

परिवहन निगम 10 साल से अधिक उम्र सीमा अथवा 15 लाख किलोमीटर तक दौड़ चुकी बसों को कंडम घोषित कर देता है। एक साल पहले जुलाई 2022 में रामपुर डिपो के पास 72 बसें थीं। ये बसें हर रोज दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी सहित अन्य रूटों पर चलाई जाती थीं। मगर बीते एक साल के अंदर रोडवेज की 16 बसें रिटायर हो गईं। इन बसों को नीलामी के लिए मंडल मुख्यालय भेज दिया गया। मौजूदा स्थिति में डिपो के पास 56 बसें ही बची हैं। इसके अलावा दो बसें अनुबंधित चल रही हैं।

लंबे रूटाें पर घट गई बसों की संख्या

रूट पहले अब

दिल्ली 25 20

लखनऊ 05 02

बरेली 15 10

हल्द्वानी 08 04

मुरादाबाद 10 06

बदायूं 01 01

रुद्रपुर 02 01

लोकल में इन रूटों पर कम हुईं बसें

रामपुर से मिलक के लिए पहले चार बसें चलाई जाती थीं, अब सिर्फ दो बसें ही चल रही हैं। इसी तरह शाहबाद-सैफनी के लिए तीन की जगह एक, टांडा-स्वार के लिए दो की जगह एक और रामपुर से बिलासपुर के लिए भी दो की जगह एक बस ही चलाई जा रही है। ऐसे में रक्षाबंधन पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।


प्रदेश मुख्यालय पर 200 से अधिक नई बसें तैयार की जा रही है। जल्द ही डिपो को नई बसें मिल जाएंगी। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाकर संचालन कराया जाएगा। दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

– दीप चंद जैन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर डिपो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button