रामपुर

Rampur News: सुसराल से लौट रहे युवक की बाइक पत्थर से टकराई, मौत

Connect News 24

रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात ससुराल से घर वापस जाते समय रास्ते में सुनील कुमार (22) निवासी रामनगरिया की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे में सुनील की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, सुनील के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगरिया निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र भजन लाल मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी ससुराल केमरी थाने के ग्राम स्वार खुर्द गया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार सुनील नशे में ससुराल वालों से गाली-गलौज करने लगा। इस पर सुनील के बड़े साले महेंद्र ने फोन करके सुनील के भाई प्रमोद व राहुल को आने को कहा। कुछ देर में प्रमोद व राहुल भी सुनील की ससुराल पहुंच गए।

उन्होंने रात में ही केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी विनेश के साथ सुनील को बाइक से घर भेज दिया। ससुराल से चलने के आधे घंटे बाद एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि रास्ते में सुनील व विनेश घायल अवस्था में गिरे पड़े हैं। सूचना पाकर सुनील के ससुराल वाले व परिजन मौके पर पहुंच गए। सुनील व विनेश को लेकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और विनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनील का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक सुनील के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि सुनील हादसे का शिकार हुआ है। कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

नौ माह पूर्व हुई थी सुनील की शादी

सुनील की शादी इसी साल मार्च में केमरी क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द निवासी जागन लाल की पुत्री अनीता से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार अनीता गर्भवती भी है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम सुनील के ससुराल पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही सुनील के पिता भजन लाल भी सुनील की ससुराल स्वार खुर्द में दावत खाने गए के। वह दावत खाकर कर अपने घर चले गए थे। करीब एक घंटे बाद सुनील भी अपनी ससुराल पहुंच गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button