Schools

GATE 2024 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है आखिरी तारीख और अप्लाई करने करने का आसान तरीका

Connect News 24

GATE 2024 Application Starts: हर साल आयोजित होने वाले गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. साल 2024 में होने वाली परीक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु आयोजित करेगा. जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितम्बर तक चलेगी. जबकि लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने की डेट 13 अक्टूबर है.

जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक साइट पर जाकर GATE 2024 फॉर्म भरना होगा. इस दौरान उन्हें जरूरी डिटेल्स के साथ आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. GATE 2024 का आयोजन एमटेक पाठ्यक्रमों और पीएसयू भर्तियों में प्रवेश के लिए होता है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. GATE 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया जाएगा. इस वर्ष पेपर लिस्ट में डेटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर भी जोड़ा गया है. अब पेपरों की संख्या 30 हो गई है.

इतनी है फीस

इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को शुल्क में रूप में 1800 रुपये अदा करने होंगे. जबकि आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 900 रुपये रखा गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार पंजीकरण करने के लिए मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.

ये है डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2023: इंडियन रेलवे में निकली 2 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button