बरेली

Ruhilkhand University: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति को बताया रावण, लगाया पोस्टर; फूंका पुतला

Connect News 24

ABVP workers put controversial poster of Vice Chancellor outside Ruhilkhand University

बरेली कॉलेज के बाहर लगा पोस्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेट पर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। 

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय व बरेली कॉलेज गेट पर विवादित पोस्टर लगा दिया, जिसमें कुलपति को रावण दर्शाया गया। पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा गया है कि हमारे यहां सभी प्रकार की डिग्री उचित मूल्य पर मिलती है। साथ ही कुलपति हटाओ और विश्वविद्यालय बचाओ… नारा लिखा हुआ है।  

ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button