Schools

UP Polytechnic का पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी, इस तारीख के पहले भर दें फीस

Connect News 24

UP Polytechnic 1st Round Seat Allotment Result 2023 Out: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक के राउंड वन के सीट एलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के तहत पहले राउंड की काउंसलिंग में भाग लिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए यूपीजेईई की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jeecup.admissions.nic.in. इसके अलावा रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

सीट करें पक्की

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स के पास अपनी सीट पक्की करने या उसे छोड़ने का ऑप्शन उपलब्ध है. वे अपनी सीट को फ्रीज या फ्लोट कर सकते हैं. अगर सीट स्वीकार कर रहे हैं तो सीट स्वीकार करने की सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी. ये काम 23 से 26 अगस्त 2023 के बीच कर लें. लास्ट डेट निकलने के बाद फीस जमा नहीं होगी. डिस्ट्रिक्ट हेल्प सेंटर्स पर राउंड वन के लिए डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और फीस जमा करने का काम इन तारीखों पर होगा.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • सीट एलॉटमेंट के पहले राउंड के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeecup.admissions.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर UP Polytechnic 2023 Round 1 Seat Allotment Result नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही सीट एलॉटमेंट के पहले राउंड के नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे काम आएगा. क्लासेस 5 सितंबर से शुरू होंगी.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं

यह भी पढ़ें: SSC MTS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें डाउनलोड, जानें पूरा प्रोसेस 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button