UP: पत्नी ने बाहरवाली के बारे में पूछा तो भड़क उठा पति, उठाया खौफनाक कदम, देखकर चीख पड़ी महिला

bareilly
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने सवाल किया तो बौखलाए पति ने खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पत्नी की जान पर बन आई। दरअसल, शादी के बाद भी बाहरवाली से संबंध रखने को लेकर पत्नी ने पति से पूछताछ की थी। इस पर पति भड़क गया।
उसने पत्नी की कलाई की नस चाकू से काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायका पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पत्नी ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संजय नगर निवासी रुचि की शादी सीबीगंज क्षेत्र के अजय से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह दो लाख रुपये दहेज में लाने की मांग करने लगे। इस बीच पति के गांव की युवती से अवैध संबंध हो गए।



