बरेली

VIDEO : परीक्षा को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैसले का विरोध शुरू, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

बरेली में शीतकालीन अवकाश और रविवार को परीक्षा कराए जाने के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। तानाशाही नहीं चलेगी… नारे लगाते हुए शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति से बात न होने पर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का घेराव किया। बता दें कि दरअसल विश्वविद्यालय की ओर से 15 दिसंबर से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के तहत शीतकालीन अवकाश और रविवार को भी परीक्षा कराई जानी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button