Weather News: बरेली में 25 जून से बरसेगा मानसून, आसमान में छाए बादल, जल्द मिलेगी राहत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तीन दिन से रिमझिम फुहारों का आनंद ले रहे शहर वासियों को जल्द मानसून से खासी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बरेली में 25 जून से अनुकूल माहौल बनने पर मानसून हावी होने की संभावना जताई है। वही प्री मानसून के बचे चार दिनों में भी हल्की-तेज बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ गिरने के बाद शहर में लोगों को तपती गर्मी से निजात मिल रही है। कहीं खंड वर्षा तो कहीं रिमझिम फुहारे सुकून पहुंचा रही है। बृहस्पतिवार को भी राहत की बारिश की उम्मीद थी, मगर बुधवार रात 0.5 मिमी हुई रिमझिम के बाद आसमान साफ हो गया।



