बरेली
जब ‘किंग खान’ ने वसीम बरेलवी से 17 मिनट की गुजारिश: एक शब्द बदलने को किया फोन, जवाब मिला ना, फिर ऐसे किया राजी

ट्वीट का स्क्रीन शॉट और वसीम बरेलवी का फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हेलो… आदाब, मैं शाहरुख खान बोल रहा हूं। इधर से आवाज जाती है कि आदाब, आदाब। खुश रहिए, तरक्की करिए। बताइए कैसे हैं आप। इसके बाद इस बातचीत का सिलसिला 17 मिनट तक चला। इधर से जो आवाज थी वह मशहूर शायर, गजलकार प्रो. वसीम बरेलवी की थी।



